biodatamaker
✕

Ground Report : आंध्रप्रदेश में महिला सफाईकर्मी को लगा पहला टीका

Updated: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (16:14 IST)
आंध्रप्रदेश में मुख्‍यमंत्री जगन मोहन रेड्‍डी की मौजूदगी में टीकाकरण की शुरुआत हुई और पहला टीका महिला सफाईकर्मी बी. पुष्पा कुमारी को लगाया गया। पूरे राज्य में पहली खेप में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीका लगाया गया। 
 
दूसरी ओर, राज्य की गृहमंत्री एम. सुचित्रा ने गुंटूर के सरकारी अस्पताल में शनिवार को कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एमएलए एम. गिरिधर, कलेक्टर सेमुअल आनंद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
 
इस अवसर पर गृहमंत्री सुचित्रा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में हमारे लिए बहुत ही खुशी का क्षण है। मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि कोरोना के चलते पूरी दुनिया रुक गई थी।   
 
उन्होंने बताया कि गुंटूर जिले में हमने 31 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए हैं। हमें खुशी है कि हम कोरोना उन्मूलन कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं। सुचित्रा ने कहा कोविड के नियमों का पालन करते हुए हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं। 
 
आंध्रप्रदेश में 16 से 20 जनवरी तक पहले दौर का टीकाकरण कार्यक्रम चलेगा। इसके लिए राज्य सरकार को 4.99 लाख टीके प्राप्त हुए हैं। इनमें 4.77 लाख कोविशील्ड के टीके हैं। 

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

अगला लेख