suvichar
✕

फ्रांस में लगातार चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा नए मामले, 6 साल के बच्चों के लिए भी मास्क अनिवार्य

Updated: रविवार, 2 जनवरी 2022 (09:14 IST)
पेरिस। फ्रांस में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। देश में लगातार 4 दिन से 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच अधिकारियों ने 6 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
 
फ्रांस में सोमवार से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी और छोटे बच्चों को सार्वजनिक परिवहन, खेल परिसरों और पूजा स्थलों में मास्क पहनना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी यह आदेश पेरिस और ल्योन जैसे शहरों तक बढ़ा दिया गया है। यहां हाल में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों की उम्र 11 साल से घटाकर छह साल करके स्कूलों को बंद करने से बचने की कोशिश कर रही है।
 
नए साल के पहले दिन फ्रांस में संक्रमण के 219,126 नए मामले सामने आए, जो 2021 के अंतिम दिन 232,200 के दैनिक मामलों से थोड़ा कम है।
 
फ्रांस सरकार तेजी से फैलने वाले ओमीक्रोन स्वरूप से आई महामारी की पांचवीं लहर को अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाए बिना काबू करने का प्रयास कर रही है। फ्रांस में कोविड-19 से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबिक महामारी की वजह से 123,000 लोगों की जान जा चुकी है।
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख