shradh paksha
✕

सिद्धू के साथ काम करने के लिए सीएम चन्नी तैयार, क्या खत्म होगी पंजाब में कांग्रेस की मुश्किलें...

Updated: रविवार, 2 जनवरी 2022 (08:58 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को कहा कि वह कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ काम करने और पार्टी के लिए कोई भी त्याग करने के लिए तैयार हैं।
 
इस बीच मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनके और सिद्धू के बीच चल रहे शीतयुद्ध की पृष्ठभूमि में आई है। सरकार के खिलाफ सिद्धू की प्रतिकूल टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर चन्नी ने कहा कि वह पार्टी के एक वफादार सिपाही हैं और पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं सिद्धू साहब के साथ काम करने के लिए तैयार हूं और मैं पहले से ही यह कर रहा हूं। मैं पार्टी के लिए कोई भी त्याग करने के लिए हमेशा तैयार हूं। पार्टी मुझे जो भी कहेगी मैं उसका पालन करूंगा।
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में जारी सियासी घमासान से पार्टी की मुश्किलें बढ़ी हुई है। चन्नी के मुख्यमंत्री बनने और अमरिदंर की कांग्रेस से विदाई के बाद भी सिद्धू के तेवर तल्ख ही नजर आ रहे हैं। वे अकसर अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार की अक्सर आलोचना करते रहते हैं।
 
मुख्‍यमंत्री के बयान के बाद कांग्रेस को उम्मीद है कि अब पंजाब में पार्टी की मुश्किलें कम होगी और सिद्धू चन्नी साथ मिलकर पंजाब चुनाव में पार्टी का बेढ़ा पार लगाने में सफल।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख