मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona lockdown : DD to start Ramayan
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (11:02 IST)

Corona Lockdown : जनता की मांग पर कल से फिर शुरू होगी 'रामायण'

Corona Lockdown : जनता की मांग पर कल से फिर शुरू होगी 'रामायण' - Corona lockdown : DD to start Ramayan
नई दिल्ली। सरकार कोरोनो के कारण लॉकडाउन को देखते हुए लोगों के लिए शनिवार से ‘रामायण’ धारावाहिक का फिर प्रसारण करने जा रही है। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी। 
 
जावड़ेकर ने कहा कि जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रामायण का फिर से प्रसारण होगा। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से शुरू होगा और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे शुरू होगा।
 
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है और लोग घर से ही काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
आरआरआर स्टार राम चरण ने ट्विटर की दुनिया में रखा कदम