suvichar

Corona U-tern: एक बार फि‍र ‘वायरस के रडार’ पर महाराष्‍ट्र का ‘नागपुर’

Updated: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (15:32 IST)
कोरोना वायरस के दूसरे अटैक में महाराष्‍ट्र का नागपुर एक बार फि‍र से रडार पर आ गया है। यहां प्रशासन ने सुरक्षा के ताबड़तोड़ बंदोबस्‍त शुरू कर दिए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के साथ ही नागपुर म्‍युनिसिपल कॉपोर्रेशन एनएमसी ने कोरोना के लिए नए सर्कुलर जारी किए हैं।

प्रशासन ने स्‍कूल, कॉलेज, होटल, रेस्‍टोरेंट, शादी समारोह, अंतिम संस्‍कार, सिनेमा हॉल, मॉल्‍स और सामान्‍य से लेकर साप्‍ताहिक लगने वाले बाजारों आदि के लिए सख्‍त गाइडलाइन तैयार की गई है।

हालांकि नागपुर या जिले के किसी भी शहर और क्षेत्र में अभी लॉकडाउन के लिए नहीं कहा गया है, लेकिन आवागमन पर नजर के साथ ही कहीं भीड़ लगाना, मास्‍क, सेनेटाइजर और सोशल डि‍स्‍टेंस की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जाएगी।

एक सप्‍ताह में बढ़ी रफ्तार
पिछले एक सप्‍ताह में नागपुर जिले में तेजी से संक्रमण बढ़ा है। एक सप्‍ताह में 4207 नए संक्रमित मिले जबकि उसके पहले के सप्‍ताह यानि 7 से 13 फरवरी के बीच 2663 संक्रमित मिले थे। जाहिर है संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है।

वैक्‍सीनेशन के 5 दिन बाद 5 डॉक्‍टर हुए पॉजिटि‍व
चिंता वाली बात यह है कि वैक्‍सीनेशन के करीब 5 दिन बाद नागपुर के 3 बड़े अस्‍पतालों के 5 डॉक्‍टर्स जांच के बाद कोरोनो पॉजिटि‍व पाए गए हैं। यह 5 डॉक्‍टर नागपुर के मेयो अस्‍पताल, मेडि‍कल हॉस्‍पिटल और डेंटल कॉलेज के हैं। हालांकि इसके पीछे विशेषज्ञों का तर्क है कि वैक्‍सीन लगाने के कुछ दिनों बाद और यहां तक कि दूसरा डोज लेने के बाद ही इम्‍युनिटी विकसि‍त होती है। ऐसे में वैक्‍सीन को दोष देना ठीक नहीं।

क्‍या है नागपुर की कोरोना गाइडलाइन?
क्‍या है व्‍यवस्‍था?
नागपुर में कोरोना वायरस की जांच के लिए कुल 8 सेंटर्स बनाए गए हैं। जिनमें सस्‍पेक्‍टेड मरीजों की जांच की जा रही है। 20 फरवरी से लेकर 21 फरवरी के बीच इन सेंटर्स में 6 हजार 335 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 626 लोगों कोरोना से संक्रमित पाए गए, जबकि 5 हजार 709 लोग नेगेटिव निकले। पूरे नागपुर में 51 अस्‍पताल और नर्सिंग होम आदि में कोरोना मरीजों के इलाज की व्‍यवस्‍था है।

क्‍या कहा एनएमसी कमिश्‍नर ने?
नागपुर एनएमसी कमिश्‍नर राधाकृष्‍णन बी ने वेबदुनिया को बताया कि जैसे ही हालात बि‍गड़ने लगे हमने पूरे जिले के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। फि‍लहाल लॉकडाउन की स्‍थि‍ति तो नहीं है, लेकिन रोजमर्रा गतिविधि‍ में सख्‍ती बरती जाएगी। संक्रमण के कुछ केस बढ़े हैं, लेकिन मौते पिछले महीने की तुलना में कम है, हम स्‍थि‍ति को नियंत्र‍ित कर लेंगे।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

अगला लेख