suvichar

आईएमए का बड़ा बयान, भारत में शुरू हो चुका है कोरोनावायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन

Updated: रविवार, 19 जुलाई 2020 (02:16 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। देशभर में कोविड-19 संक्रमण के मामले 10 लाख के पार पहुंच गए हैं। इस बीच कोरोना को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कहा है कि भारत में कोरोनावायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो चुका है। यानी अब भारत में कोरोना वायरस समुदाय में फैलना शुरू हो चुका है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन डॉ. वीके मोंगा ने कहा कि अब भारत में हर रोज 30 हजार ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यह एक खतरनाक वृद्धि है। उन्होंने कहा कि स्थिति वास्तव में खराब है और यह अब एक समुदाय प्रसार को दर्शाता है।

इसके साथ कई और कारण भी जुड़े हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैल रहा है। अब स्थिति और बुरी हो सकती है क्योंकि ये अब समुदाय में फैलना शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि महामारी के छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में फैलने पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल होगा।

डॉ. मोंगा ने कहा कि राज्य सरकारों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और स्थिति को संभालने के लिए केंद्र सरकार की सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के दो तरीके हैं कि 70 प्रतिशत आबादी इस महामारी के संपर्क में आ जाए और प्रतिरक्षा विकसित हो जाए और दूसरा इसकी वैक्सीन तैयार हो जाए।

आईएमए का यह दावा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात से इंकार करता रहा है कि भारत में कोरोनावायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है।

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने माना है कि केरल के कुछ तटीय इलाकों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन देखने को मिला है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि केरल के तटीय इलाकों में पूनतुरा, पूलुविल्ला कम्युनिटी स्प्रेड से प्रभावित हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए तटीय इलाकों में फिर से फुल लॉकडाउन लगा दिया गया है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

अगला लेख