ramcharitmanas

इंदौर में Corona का बड़ा खतरा मंडराया, लगातार चौथे दिन सामने आए 100 से ज्यादा नए मामले

Updated: रविवार, 19 जुलाई 2020 (01:24 IST)
इंदौर। शहर में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। शहर में लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा कोरोनावायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव मरीज सामने आए। शनिवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक 129 नए पॉजिटिव मरीज मिले। शहर में कुल संक्रमितों की संख्‍या 6035 हो गई है। पिछले 3 दिनों में कोरोना के 136, 129 और 145 नए मामले सामने आए हैं। 24 मार्च को 4 मरीजों से शुरू हुआ आंकड़ा हजारों में पहुंच गया है।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद से 35 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिले की सड़कों, सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यस्थलों में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना से अब तक 292 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना किल अभियान में मोहल्लों के बाद अब कॉलोनियों से भी कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने आशंका जताई है कि कोरोनावायरस संक्रमण जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में अपने चरम पर होगा। डॉ. जड़िया ने कहा कि इसे देखते हुए हम चिकित्सा इंतजामों की नए सिरे से समीक्षा कर रहे हैं।

डॉ. जड़िया ने कहा कि महामारी के बढ़ते असर को देखते हुए 10,000 से ज्यादा बिस्तर आरक्षित रखने की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि सरकारी अधिकारियों को निगरानी के लिए हर जगह तैनात नहीं किया जा सकता और आम लोगों को अपने स्तर पर भी कोविड-19 से बचाव की पूरी सावधानी रखनी होगी। शासन-प्रशासन ने रविवार के अलावा लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया है।

सोमवार से लेफ्ट-राइट फॉर्मूले के साथ सिंधी कॉलोनी और जेलरोड की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क सहित किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं होने पर कलेक्टर ने निरंजनपुर और चोइथराम मंडी को 22 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया है। कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

पाकिस्तान ने धोखे से हड़पा था बलूचिस्तान, क्यों कभी पाक सेना के आगे नहीं झुके धुरंधर बलोच? जानिए बलोच संघर्ष की पूरी कहानी

Top News 14 August: चमोली टनल हादसे में 9 मौतें, राम मंदिर में बदला पुजारियों का ड्रेस कोड; Instagram का नया लुक

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

अगला लेख