biodatamaker
✕

केजरीवाल बोले- ऑक्सीजन की कमी से अपनों को खोने वालों को झूठा मत कहिए

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (15:17 IST)
नई दिल्ली। ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर भाजपा के 4 गुना झूठ संबंधी आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों ने ऑक्सिजन की कमी से अपनों को खोया है। उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है।
 
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मेरा गुनाह-मैं अपने 2 करोड़ लोगों की साँसों के लिए लड़ा। जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जग कर Oxygen का इंतज़ाम कर रहा था।
 
इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि लोगों को ऑक्सिजन दिलाने के लिए मैं लड़ा, गिड़गिड़ाया। लोगों ने ऑक्सिजन की कमी से अपनों को खोया है। उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है।
 
 
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के समय केंद्र से 1,140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की थी। ये दिल्ली की जरूरत से 4 गुना ज्यादा है। दिल्ली में उस समय जितने ऑक्सीजन बेड थे, उसके हिसाब से दिल्ली को 289 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की ही आवश्यकता थी।

ALSO READ: ऑक्सीजन कमेटी की रिपोर्ट पर घमासान, भाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, लगाया 4 गुना झूठ बोलने का आरोप
इस पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, इसके लिए अरविंद केजरिवाल जी जिम्मेदार हैं। हम आशा करते हैं सर्वोच्च न्यायालय में वो जिम्मेदार ठहराए जाएंगे और जो अपराध उन्होंने किया है, उसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा।
 
पात्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत बताई, इससे ऑक्सीजन टैंकर सड़क पर खड़े रहे। अगर ये ऑक्सीजन दूसरे राज्यों में उपयोग होती तो कई लोगों की जान बच सकती थी।

ALSO READ: ऑक्सीजन रिपोर्ट पर मनीष सिसोदिया का पलटवार, कहा-भाजपा ने तैयार की रिपोर्ट
इधर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के अपनी ऑक्सीजन की जरूरत को बढ़ाने के दावे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ‘ऑक्सीजन ऑडिट पैनल’ के सदस्यों ने किसी भी रिपोर्ट को हरी झंडी नहीं दी है।
 
उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली के ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ा-चढ़ा कर बताने का दावा करने वाली रिपोर्ट भाजपा ने तैयार की है, उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित ‘ऑक्सीजन ऑडिट पैनल’ ने नहीं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख