शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Closure of textile factories makes more than 1 lakh women unemployed in Karnataka
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 मार्च 2021 (17:48 IST)

कपड़ा फैक्‍टरियों के बंद होने से कर्नाटक में 1 लाख से अधिक महिलाएं बेरोजगार

कपड़ा फैक्‍टरियों के बंद होने से कर्नाटक में 1 लाख से अधिक महिलाएं बेरोजगार - Closure of textile factories makes more than 1 lakh women unemployed in Karnataka
बेंगलुरु। कर्नाटक के श्रममंत्री ए. शिवराम हेब्बार ने गुरुवार को कहा कि राज्य में कपड़ा फैक्टरियों में कार्य कर रहीं 1 लाख से अधिक महिलाओं का काम छूट गया, क्योंकि कई इकाइयां कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के चलते बंद हो गईं।

हेब्बार ने कहा, पिछले साल 983 कपड़ा फैक्टरियां काम कर रही थीं और उनमें 2,86,747 महिलाएं काम कर रही थीं, इस साल एक लाख से अधिक महिलाएं काम पर नहीं लौट पाईं, क्योंकि कई कपड़ा फैक्टरियां कोविड-19 के बाद अब तक खुली नहीं हैं।

आज राज्य में कपड़ा फैक्टरियों की ऐसी दशा है।विधानसभा में उन्होंने कहा कि सरकार कपड़ा के क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।

वह भाजपा के विधायक नागेश बीसी के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। नागेश ने कपड़ा फैक्टरियों में कार्यरत महिला कर्मियों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में प्रश्न पूछा था।(भाषा)