शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. NIA की दिल्ली, केरल, कर्नाटक में 10 ठिकानों पर छापेमारी, 5 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Written By
Last Updated : सोमवार, 15 मार्च 2021 (11:35 IST)

NIA की दिल्ली, केरल, कर्नाटक में 10 ठिकानों पर छापेमारी, 5 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

NationalInvestigationAgency
नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट (IS) मॉड्यूल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस्लामिक स्टेट (IS) मॉड्‍यूल के खिलाफ जुड़े व्यक्तियों के एक समूह के खिलाफ केरल, दिल्ली और कर्नाटक में 10 ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की।
खबरों के मुताबिक जांच एजेंसी द्वारा 48 घंटे पहले दर्ज किए गए एक मामले में यह छापेमारी की गई। एजेंसी द्वारा पिछले कुछ समय से 6-7 संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही थी। एनआईए ने छापेमारी में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें
Fact Check: ट्रेन में नींद लेकर सफर करने वालों से 10 फीसदी अधिक किराया वसूलेगा रेलवे? जानिए सच