गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. bride died while farewell after love marriage in vadodara her corona test came positive
Written By
Last Updated : गुरुवार, 4 मार्च 2021 (20:16 IST)

वडोदरा में विदाई के वक्त बेहोश होकर गिरी दुल्हन, फिर उठ ही नहीं पाई, निकली कोरोना पॉजिटिव

वडोदरा में विदाई के वक्त बेहोश होकर गिरी दुल्हन, फिर उठ ही नहीं पाई, निकली कोरोना पॉजिटिव - bride died while farewell after love marriage in vadodara her corona test came positive
यूं तो दुल्हन की विदाई के वक्त का माहौल बहुत भावुक होता है, चेहरे पर खुशी होती है तो आंखों में आंसू भी होते हैं, लेकिन वडोदरा में एक दुल्हन की विदाई को परिजन जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। क्योंकि बेहोश होकर जमीन पर गिरी दुल्हन फिर कभी उठ ही नहीं पाई। 
यह मामला शहर के गोत्री इलाके का है, जहां देखते ही देखते खुशियां मातम में बदल गई। घर से विदा हो रही दुल्हन मुक्ता दुनिया से विदा हो गई। दरअसल, घर विदाई का माहौल था, सब लोग खुशी-खुशी दुल्हन को विदा कर रहे थे, इसी बीच दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। 

तत्काल दुल्हन को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद जब मुक्ता के शव का कोरोना टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
शादी के वक्त ही बुखार था : शहर के गोत्री इलाके में रहने वाली मुक्ता सोलंकी और कृष्णा टाउनशिप के हिमांशु शुक्ला दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। इस विवाह की सबसे अच्छी बात थी कि दोनों पक्ष के ही परिवारों ने इस शादी को रजामंदी दे दी थी। 1 मार्च को दोनों की शादी हुई और गुरुवार सुबह विदाई होनी थी। विदाई के वक्त ही यह दुखद हादसा हो गया। 
जानकारी के मुताबिक शादी के वक्त मुक्ता को तेज बुखार आ गया था। डॉक्टर ने बुखार की दवा दे दी थी और मुक्ता को आराम करने के लिए कहा था। मुक्ता के बुखार के चलते ही विदाई दो दिन बाद हो रही थी। दुल्हन के लिवास में सजी-धजी बैठी मुक्ता को अचानक चक्कर आए और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
ये भी पढ़ें
WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! कंपनी ने किया यह बड़ा काम