ramcharitmanas
✕

भाजपा MLA ने शेयर किया क्रिकेट प्रतियोगिता का वीडियो, कोविड नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दिए दर्शक

Updated: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (17:50 IST)
अहमदाबाद। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि और ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के बीच, गुजरात के एक भाजपा विधायक ने पार्टी द्वारा रात में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता का वीडियो शेयर किया। इसमें भीड़ के एक बड़े हिस्से को मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करते हुए देखा जा सकता है।
 
हालांकि, विधायक सौरभ पटेल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र बोटाड में अभी कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है जहां प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
 
पटेल ने यह भी कहा कि प्रतियोगिता की शुरूआत एक महीने पहले की गई थी जब संक्रमण के मामले नगण्य थे। प्रतियोगिता शनिवार को एक सरकारी हाई स्कूल के मैदान में आयोजित की गई थी जिसमें दो वार्ड की टीमों ने भाग लिया था। इसके खेल के वीडियो में जीत का जश्न मनाते लोगों को बिना मास्क लगाए मैदान में दौड़ते देखा जा सकता है।
 
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल ने विधायक सौरभ पटेल के साथ विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान की थी। पटेल ने कहा कि फाइनल मैच को छोड़कर अन्य मैच में बहुत कम लोग आए थे।
 
उन्होंने कहा कि अन्य मैचों के दौरान कोविड के सभी नियमों का पालन किया गया। विधायक ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र से 140 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख