sundarkand

ये है रॉकलैंड रैंच, यहां एक आदमी की 3 बीवियां, कम होगी तो नहीं मिलेगा स्‍वर्ग, जानते हैं क्‍या है परंपरा

Updated: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (17:02 IST)
इस दौर में जहां एक पत्‍नी के साथ ही लोगों की खि‍टपिट होती रहती है, वहीं एक जगह ऐसी भी है जहां एक आदमी की कम से कम 3 बीवियां हैं। इस खास मान्‍यता वाले राज्‍य ने अपनी एक अलग ही दुनिया बना रखी है। आइए जानते हैं कौनसा राज्‍य है और क्‍या है यहां की मान्‍यता।

पश्चिमी अमेरिका के इस राज्य का नाम है ऊटा। यहां मौजूद तमाम पहाड़ियों के बीच एक ऐसी पहाड़ी है, जहां करीब 100 से अधिक लोग रहते हैं।

ये लोग न तो आदिवासी हैं और ना ही प्रवासी। लेकिन इन्होंने अपना अलग समुदाय बना लिया है। ये सभी लोग एक कट्टरपंथ मोरमन को मानने वाले हैं, जहां हर आदमी की एक से अधिक पत्नियां हैं।

इस चट्टान पर करीब 15 परिवार रहते हैं, इस चट्टान को रॉकलैंड रैंच कहा जाता है। यहां के लोग मानते हैं कि एक से अधिक पत्नी होने का मतलब है कि मरने के बाद स्वर्ग मिलना।

कहा जाता है कि यहां रहने वाले मोरमन लोग 1970 के दशक में यहां आए थे। इस पंथ की शुरुआत बॉब फॉस्टर ने की थी। फॉस्टर एक अध्यापक था, जिसकी 3 पत्नियां और 38 बच्चे थे। बहुविवाह करने के चलते बॉब फॉस्टर को जेल हुई थी। जब वो जेल से रिहा हुआ, उसने अपना अलग समुदाय ही बना लिया अपनी पत्नियों के साथ वो रॉकलैंड रैंच में रहने लगा।

उसकी सोच से सहमत और उसे फॉलो करने वाले कुछ ईसाई कट्टरपंथी भी उसके साथ रॉकलैंड रैंच पर रहने लगे। धीरे-धीरे यह एक बड़ा परिवार बन गया। ऐसा माना जाता है अब भी वहां रहने वाले बहुत से लोग बॉब फॉस्टर के ही बच्चे हैं।

रॉकलैंड रैंच को कई जगहों से डायनामाइट से उड़ाया गया है जिससे बड़ी-छोटी गुफाएं बन गई हैं। इन्हीं गुफाओं में लोग घर बनाकर रहते हैं और जैसे-जैसे परिवार बढ़ता जाए, घरों की संख्या भी बढ़ती जाती है। शुरुआती दौर में यहां सिर्फ एक जनरेटर था और टॉयलेट्स की सुविधाएं भी नहीं थीं।

अब मोरमन समुदाय आत्मनिर्भर बन चुका है। यहां अपने खेत हैं, सौर ऊर्जा के स्रोत हैं, पोल्ट्री फार्म हैं और साथ ही हाईवे को जोड़ने वाली सड़क है।

दरअसल, अमेरिका में बहुविवाह की मान्यता नहीं है। इसी वजह से बॉब फॉस्टर को जेल में बंद किया गया था। इसलिए समाज की मुख्य धारा से अलग इस समुदाय ने अपनी अलग दुनिया बसा ली है।

एक रिपोर्ट के मुताबि‍क यहां के लोग शांतिप्रिय हैं। सभी पत्नियां आपस में प्रेम से रहती हैं। उन पर बहुविवाह की प्रथा किसी ने थोपी नहीं है, बल्कि ये उनकी खुद की ही चॉइस है। हालांकि मरीना मॉरिसन नाम की महिला ने बताया कि वो अभी भी अपने पति को उसकी बाकी दो पत्नियों के साथ देखने की आदि नहीं हो पाई हैं।

उनका कहना है कि वो कोशिश कर रही हैं कि उनके मन से जलन की यह भावना ख़त्म हो जाए। उनके पति की उनके अलावा 2 और पत्नियां हैं, जिनमें से एक उनके साथ ही उनके घर में रहती हैं, वहीं दूसरी का घर पड़ोस में है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

सरयू का जलस्तर घटा, लेकिन तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बरकरार

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

अगला लेख