sawan somwar

यश बैंक के डायरेक्टर व सीईओ प्रशांत कुमार पहुंचे इंदौर, लोगों को दिया स्वच्छता का श्रेय

Updated: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (16:55 IST)
इंदौर। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व उप प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी रहे प्रशांत कुमार आज आधिकारिक यात्रा पर इंदौर आए। कुमार वर्तमान में यस बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रशांत कुमार तलावली चांदा स्थित आइरिस पार्क टाउनशिप भी पहुंचे। उन्होंने इस टाउनशिप, यहां का वातावरण और क्वालिटी की जमकर प्रशंसा की।

इसके अलावा प्रशांत कुमार ने इंदौर के लगातार 5 बार देश के सबसे स्वच्छ शहर बनने का श्रेय यहां के लोगों को दिया और कहा कि सरकारें और प्रशासन तो अपने स्तर पर काम करते ही हैं, लेकिन सफलता तब मिलती है जब जनता उसमें सहभागी बने। यही कारण है कि आज इंदौर पूरे देश के लिए आदर्श बन गया है। इस बीच उन्होंने बैंकिंग सेक्टर से जुड़े सवालों के जवाब देने से इंकार कर दिया।

बीते दिनों प्राइवेट सेक्टर का यस बैंक सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा। यस बैंक कर्ज में डूबने और आरबीआई की पाबंदियों के चलते सुर्खियों में रहा। आरबीआई ने यस बैंक के बोर्ड को भंग करते हुए प्रशांत कुमार को प्रशासक नियुक्त किया। प्रशांत कुमार का बैंकिंग उद्योग में वित्त, एचआर, बैंकिंग, क्रेडिट, टीम प्रबंधन और खुदरा बैंकिंग, कुशल व्यवसाय विकास जैसे विभागों में काम करने का अच्छा अनुभव रहा है।

अपनी इस यात्रा के दौरान आइरिस पार्क टाउनशिप पहुंचे प्रशांत कुमार को यहां लोकेलिटी ने काफी प्रभावित किया और इसके चलते उन्होंने यहां इन्वेस्टमेंट करने का निर्णय भी लिया। आइरिस पार्क टाउनशिप के डायरेक्टर भारत जैन और जीतेंद्र जैन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान टाउनशिप प्रबंधन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख