ganesh chaturthi

भाजपा विधायक का सवाल, 5000 मरीजों में क्यों खर्च हुई 732 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (15:42 IST)
भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने कोविड-19 महामारी के बीच मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस ओर ध्यान आकर्षित किया और राज्य में इसका उचित इस्तेमाल करने को कहा। इसक साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड-19 की लड़ाई में राज्य सरकार नौकरशाहों को तरजीह दे रही है।
 
विश्नोई ने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी। कृपया ध्यान दें। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में महाराष्ट्र में 50,000 मरीज थे और ऑक्सीजन 457 मीट्रिक टन खर्च हुआ। वहीं, मध्यप्रदेश में 5,000 मरीजों पर 732 मीट्रिक टन ऑक्सीजन खर्च क्यों हुआ?’
 
पूर्व मंत्री और चौथी बार के विधायक विश्नोई ने कहा कि जीवन रक्षक ऑक्सीजन की बर्बादी को मध्य प्रदेश में रोका जाना चाहिए। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए मध्य प्रदेश में जनप्रतिनिधियों को भी विश्वास में लिया जाना चाहिए।
 
जबलपुर जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व एवं खुद भी अस्पताल चलाने वाले विश्नोई ने दावा किया कि ऑक्सीजन की बर्बादी हो रही है और जब मरीज खाना खा रहा होता है, उस वक्त भी ऑक्सीजन को बंद नहीं किया जा रहा है।
 
विश्नोई ने आरोप लगाया कि कोविड-19 की लड़ाई में राज्य सरकार नौकरशाहों को तरजीह दे रही है और जमीनी स्तर से जुड़े लोगों की अनदेखी कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोरोना वायरस की जमीनी हकीकत को जानने के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करनी चाहिए, ताकि इससे लड़ने का उचित समाधान निकाला जा सके। (भाषा) 
 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख