Hanuman Chalisa

कोरोना संबंधी टिप्पणी के लिए भाजपा ने की कमलनाथ की निंदा, लगाया यह आरोप...

Updated: शनिवार, 22 मई 2021 (18:34 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकार को भारत से जोड़ने के लिए निंदा की और आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार ऐसे बयान दे रही है, जिससे देश का अपमान हो रहा है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है और इसके बजाए उसने नकारात्मक राजनीति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने बातचीत के दौरान भारतीय कोरोना शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी स्पष्ट किया है कि वायरस के किसी भी प्रकार का नाम किसी देश के नाम से नहीं जोड़ा जाएगा।

जावड़ेकर ने कहा, वह (कमलनाथ) यही नहीं रूके और कहा कि ‘हमारी पहचान मेरा भारत कोविड’ है...यह भारत का अपमान है। कांग्रेस के कई नेता इस तरह का बयान दे रहे हैं। कई नेताओं ने कहा कि यह भारतीय प्रकार है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर म्यूकरमाइकोसिस (काला कवक) के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं की आपूर्ति करने और इससे प्रभावित लोगों का नि:शुल्क इलाज करने के बारे में जावड़ेकर ने कहा कि भारत ने विदेशों से भी दवाएं मंगाई हैं और राज्यों को इसकी पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर लोगों के बीच भ्रम एवं भय फैलाने के आरोप लगाए और कहा कि वे तब से ऐसा कर रहे हैं, जब कोविड-19 का घरेलू टीका कोवैक्सीन लांच किया गया था। जावड़ेकर ने कहा कि अब यह दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया है, उन्हें यात्रा प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि यह दूसरे देशों में सूचीबद्ध नहीं है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख