sundarkand
✕

BHU स्‍टाफ की बड़ी लापरवाही, कोरोना मरीज का बदल गया शव...

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (17:24 IST)
वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में कोरोनावायरस (Coronavirus) मरीज के शव को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएमओ का उपचार के दौरान निधन हो जाने के बाद स्टाफ ने किसी अन्‍य मरीज का शव परिवार को सौंप दिया। जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

खबरों के मुताबिक, अस्पताल के आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएमओ जंग बहादुर का उपचार के दौरान मंगलवार की देर रात निधन हो गया था। बीएचयू के मोर्चरी स्टाफ की ओर से बुधवार को डिप्टी सीएमओ के डेथ सर्टिफिकेट के साथ रैपर पैक्ड डेड बॉडी अंत्येष्टि के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत श्मशान घाट पहुंचाई गई थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने किसी और का शव दे दिया।

शव को विद्युत शवदाह गृह में भेज भी दिया गया था कि गाजीपुर निवासी केशव चंद्र श्रीवास्तव के परिजन हरिश्चंद्र घाट पर पहुंच गए। श्रीवास्तव के परिजनों ने डेड बॉडी उनकी होने की जानकारी दी। बीएचयू प्रशासन ने भी माना कि डॉक्टर जंग बहादुर की डेड बॉडी अभी मोर्चरी में ही है।

बाद में अस्पताल से डिप्टी सीएमओ का शव हरिश्चंद्र घाट भेजा गया, तब जाकर डिप्टी सीएमओ की अंत्येष्टि हो सकी। श्रीवास्तव परिवार ने भी बगैर किसी विरोध के आगे के रिवाज पूरे किए। सीएमओ कार्यालय ने भी इस मामले पर सफाई दी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख