Bhai Dooj
✕

केंद्र सरकार ने 3 करोड़ से ज्यादा एन-95 मास्क व 1.28 करोड़ पीपीई किट मुफ्त दी

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (17:09 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार ने 3.04 करोड़ से ज्यादा एन-95 मास्क, 1.28 करोड़ से ज्यादा निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट राज्यों, केंद्र शासित क्षेत्रों और केंद्रीय संस्थानों को 11 मार्च से अब तक मुफ्त प्रदान की हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 10.83 करोड़ से ज्यादा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की गोलियां भी इनके बीच वितरित की गई हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसके अतिरिक्त 'मेक इन इंडिया' वाले 22,533 वेंटिलेटर विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को दिए गए हैं। केंद्र सरकर इन मशीनों को लगाने और संचालन का कार्य भी सुनिश्चित कर रही है।
ALSO READ: शोध में दावा, इलेक्ट्रिक कुकर में एन-95 मास्क होंगे रोगाणु मुक्त...
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मुख्य भूमिका राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मजबूत करने और इसके प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने की है। कोविड-19 सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिकित्सकीय आपूर्ति भी कर रही है।
 
मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार की ओर से आपूर्ति किए जाने वाले ज्यादातर उत्पाद शुरुआत में देश में नहीं बन रहे थे। महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर मांग तेज होने से विदेशी बाजारों में भी इन चीजों की उपलब्धता कम हो गई थी। मंत्रालय ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, फार्मास्युटिकल्स मंत्रालय समेत अन्य के संयुक्त प्रयास से घरेलू उद्योग को बढ़ावा मिला और पीपीई, एन-95 मास्क, वेंटिलेटर जैसी चिकित्सकीय वस्तुओं व उपकरणों का उत्पादन और आपूर्ति शुरू हुई। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख