suvichar
✕

राजस्थान में और 52 लोग Omicron वैरिएंट से संक्रमित

Updated: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (22:15 IST)
जयपुर। राजस्थान में और 52 लोगों के कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में शनिवार तक कुल 121 लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को राज्य में ओमिक्रोन के कुल 52 नए मामले आए जिनमें से जयपुर में 38, प्रतापगढ, सिरोही, बीकानेर में 3-3, जोधपुर में 2 तथा अजमेर, सीकर एवं भीलवाडा में 1-1 मामलों की पुष्टि हुई है।
 
उन्होंने बताया कि राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण में 301 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें राजधानी जयपुर के 192, जोधपुर के 32, अलवर में 14, कोटा में 13, भीलवाडा में 9 और भरतपुर में 8 मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 1247 मरीज उपचाराधीन हैं।
 
प्रवक्ता के अनुसार, ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों में से 9 विदेश यात्रा से लौटे हैं, 4 व्यक्ति विदेशी यात्रियों के संपर्क में आए थे जबकि 12 व्यक्ति दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटे हैं। 2 लोग ओमिक्रोन से पहले संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इन सभी को ओमिक्रोन विशेष वार्ड में रखा जा रहा है।
 
राज्य में शनिवार तक 121 व्यक्ति कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन से संक्रमित हुए हैं। वहीं इस संक्रमण से 61 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख