Hanuman Chalisa
✕

जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 बच्चे कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में मिले 4 ओमिक्रॉन मरीज

Updated: रविवार, 2 जनवरी 2022 (11:51 IST)
नैनीताल। उत्तराखंड नैनीताल जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट में 85 बच्चे कोरोना वायरस की गिरफ्त में पाए जाने के बाद उत्तराखंड में हड़कंप मच गया। एक साथ इतने बच्चों के कोरोना संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग हतप्रभ है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा जो बच्चे नेगेटिव पाए गए हैं। उन्हें घर भेजने को लेकर विचार किया जा रहा है।

ALSO READ: फिर बड़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 27553 नए मामले, कुल 1525 ओमिकॉन संक्रमित
इससे पहले अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में पहले 11 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक कैंप लगाया और 496 सैंपल लिए जिसमें 85 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए।
 
कोरोना वायरस के मामलों के सामने आने के बाद उपजिलाधिकारी राहुल शाह के निर्देश पर पहले ही विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा स्कूल में ही बच्चों को आइसोलेट किया जा रहा है और इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। जिन बच्चों के आरटी पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव आए थे उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट होंगे और रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेजा जा सकता है।
 
दूसरी तरफ कोरोना को लेकर दिन प्रतिदिन लापरवाही सामने आती रहती है नैनीताल में नववर्ष मनाने के लिए नागपुर से पहुंचा 19 वर्षीय एक पर्यटक कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से फरार है। इससे पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है।
 
स्वास्थ्य विभाग की सूचना के बाद पुलिस संक्रमित की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार नागपुर महाराष्ट्र निवासी 19 वर्षीय एक युवक अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने पहुंचा था। होटल में रुकने के लिए युवक ने नैनीताल पहुंचकर बीडी पांडे अस्पताल में कोरोना जांच कराई।जांच में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया, लेकिन रिपोर्ट मिलने से पहले ही युवक अस्पताल से फरार हो गया।

ALSO READ: वैक्सीनेशन के लिए बच्चों ने दिखाया उत्साह, पहली ही दिन 3 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि इसकी लिखित सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि संक्रमित युवक की तलाश की जा  रही है।
 
उत्तराखंड में नए साल के पहले ही दिन ओमिक्रोन पॉजिटिव 4 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज लैब द्वारा 4 मरीजों की कोविड-19 सैम्पल जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद की गयी जिनोम सिक्वेन्सिंग में ओमिक्रोन वेरिएंट के होने की पुष्टि हुई है।
 
जिन मरीजों में ओमिक्रोन वेरिएंट का पता चला है उनमें देहरादून निवासी एक 28 वर्षीय युवक का सैम्पल जांच हेतु 21 दिसम्बर को लिया गया था। यह युवक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा द्वारा 17 दिसंबर को गुरुग्राम से देहरादून आया था। दूसरा मरीज त्यागी रोड, देहरादून निवासी 23 वर्षीय युवक है, जो 21 दिसम्बर को देहरादून आया था।
 
तीसरी मरीज त्यागी रोड, देहरादून निवासी 15 वर्षीय किशोरी है जो उक्त 23 वर्षीय युवक के सम्पर्क में होने के कारण इसकी गिरफ्त में आई इसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चौथा मरीज 27 वर्षीय युवक अहमदाबाद, गुजरात निवासी है जो 21 दिसम्बर को अहमदाबाद से ऋषिकेश आया तथा 24 दिसंबर वापस अहमदाबाद चला गया।
 
इस अवधि में युवक का सैम्पल 23 दिसम्बर को जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोविड-19 जांच हेतु लिया गया। जिसकी 24 दिसंबर को प्राप्त रिपोर्ट में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद इसकी जिनोम सिक्वेन्सिंग में ओमिक्रोन वेरिएंट के होने की भी पुष्टि हुई।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख