1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 70 people trapped after hotel used for coronavirus quarantine collapses in china

चीन में होटल की इमारत ढही, 70 से ज्यादा लोग मलबे में दबे, रखे गए थे कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज

China
बीजिंग। चीन के क्वांझू शहर में शनिवार को एक होटल की इमारत गिरने से 70 लोग मलबे में दब गए। सरकारी मीडिया के मुताबिक इस होटल का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमितों को पृथक रखने के लिए किया जा रहा था।
 
यहां की सरकारी मीडिया के मुताबिक फुजियान प्रांत स्थित 80 कमरों के होटल की इमारत स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े सात बजे गिरी। बाद में बचाव दल ने 33 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 70 लोग अब भी मलबे में दबे हैं।
 
एजेंसी ने बताया कि होटल में उन लोगों को पृथक कर रखा गया था जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। शिन्हुआ के मुताबिक बचाव एवं राहत कार्य के लिए 147 सदस्यीय दल को भेजा गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से इनसानों में संक्रमण की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के ही वुहान शहर में हुई थी और अब तक इससे दुनिया में करीब 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है। 
(Photo courtesy: Twitter) 
अगला लेख
भारत में Corona virus के 3 नए मामले, 34 पहुंची संक्रमितों की संख्‍या, PM मोदी ने दिए हालातों से निपटने के आदेश