Hanuman Chalisa
✕

मराठवाड़ा में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 6658 नए मामले, 141 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 6 मई 2021 (10:29 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 6658 नए मामले सामने आए और 141 मरीजों की मौत हो गई।  स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

 READ:  कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा नए मामले, महाराष्ट्र में भी नहीं थम रही रफ्तार
 
सभी जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र किए गए विवरण के मुताबिक क्षेत्र के 8 जिलों में से बीड़ सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां संक्रमण के 1,439 नए मामले सामने आए और 37 व्यक्तियों की मौत हो गई। इसके बाद लातूर में 1,306 नए मामले दर्ज किए गए और 31 व्यक्तियों की मौत हुई जबकि औरंगाबाद में 944 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 27 मरीज अपनी जान गंवा बैठे।

 
नांदेड़ में 422 नए मामले सामने आए और 21 मरीजों की मौत हुई। इसी प्रकार परभणी में 785 नए मामले और 11 लोगों की मौत, जालना में 828 नए मामले और 8 मरीजों की मौत, हिंगोली में 151 नए मामले और 8 लोगों की मौत तथा उस्मानाबाद में 783 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 1 संक्रमित की मौत हो गई। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख