शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 62 year old woman dies in Vadodara
Written By भाषा
Last Updated : सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (15:11 IST)

Corona virus: वड़ोदरा में 62 वर्षीय महिला की मौत, श्रीलंका की यात्रा से लौटी थी

Corona virus: वड़ोदरा में 62 वर्षीय महिला की मौत, श्रीलंका की यात्रा से लौटी थी - 62 year old woman dies in Vadodara
अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा में कोरोना वायरस से संक्रमित 62 वर्षीय एक महिला की सोमवार को मौत हो गई। राज्य में इस वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
वडोदरा नगर निगम आयुक्त नलिन उपाध्याय ने बताया कि महिला ने श्रीलंका की यात्रा की थी और वहां से आने के बाद बीमार पड़ गई थी। महिला को 18 मार्च को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती किया गया था और बाद में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

वह एक समूह के साथ श्रीलंका की यात्रा पर गई थीं। उपाध्याय ने कहा कि इसी समूह के वडोदरा के एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से 2 अप्रैल को हो गई। राज्य में अब तक अहमदाबाद के 5 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं सूरत, वडोदरा और भावनगर के 2-2लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पंचमहाल के 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें
Special Report : घटते प्रदूषण ने बढ़ाई Corona से लड़ने की ताकत