sundarkand

इंदौर में Corona से 6 लोगों की मौत, 40 नए मरीज सामने आए, कुल 213 मरीज संक्रमित

Updated: बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (21:31 IST)
इंदौर। तीन मर्तबा स्वच्छता में देश का नंबर 1 शहर होने का रुतबा हासिल करने वाला इंदौर शहर अब कोरोना संक्रमण के मामले में भी नंबर वन शहर बनने की ओर अग्रसर है। बुधवार को शहर में 40 नए मरीजों के सामने आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 213 हो गई है। आज इंदौर में 6 लोगों ने दम तोड़ा। इंदौर जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 25 हो गई।
 
अकेले इंदौर में कोरोना वायरस और अन्य बीमारियों की वजह से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लोगों की उज्जैन और 2 लोगों की खरगोन में मौत हुई है। 
 
आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शाम 5 बजे तक इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 213 पर पहुंच गई है। शहर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 161 मरीजों की हालत स्थित है जबकि 13 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 213 है जबकि खरगोन और बड़वानी में 12-12 तथा उज्जैन में 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज के कड़े निर्देश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना की बिगड़ती हुई हालत को देकते हुए बुधवार को भोपाल में एक बैठक ली, जिसमें उन्होंने भोपाल, उज्जैन, इंदौर अब फुल सील कर दिया है। 
 
उन्होंने कहा कि 14 जिलों में फुल लॉकडाउन रहेगा तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की जवाबदारी होगी। यही नहीं, कोरोना बीमारी को जानबूझकर छुपाने वाले व्यक्ति पर एफआईआर और दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
 
कोविड संक्रमित केस के 11 नए क्षेत्र कंटेनमेंट घोषित : जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने कोविड 19 से संक्रमित 11 नए क्षेत्रों को एपिडेमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन के अंतर्गत कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। किसी क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित करने का उद्देश्य उसका सही सर्विलेंस करना है।
 
नए कंटेनमेंट क्षेत्रों में मधुबन कॉलोनी, सुदामा नगर, सैफी नगर, जबरन कॉलोनी, रूप रामनगर, पैलेस कॉलोनी माणिकबाग, मरीमाता, विनोबा नगर, ओम विहार, पल्हर नगर, लोधीपुरा जवाहर मार्ग एवं स्नेहलतागंज शामिल हैं। प्रत्येक क्षेत्र के सर्विलेंस हेतु इंसिडेंट कमांडर, राजस्व अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं नगर निगम अधिकारी का दल गठित किया गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Delhi BRICS Summit: पुतिन, जिनपिंग और युद्ध के साए में 'मोदी टेस्ट'! जानिए विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

Weather Update : ओडिशा-छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा लो प्रेशर, यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुजरात में 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें और बिजनेस: 'गुजरात ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026' पास

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, आज शाम पीएम मोदी के साथ होगी महा-बैठक

अगला लेख