dharma sangrah
✕

बड़ा खुलासा, क्या पशुओं से इंसानों में फैलता है Corona?

Updated: बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (21:20 IST)
इंदौर। वैश्विक महामारी कोरोना (Corona) कोविड-19 को लेकर तरह-तरह के भ्रम भी फैलाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पशुओं से इंसानों में कोरोना फैल सकता है। इससे कुत्ते-बिल्ली पालने वाले लोगों में दहशत है। हालांकि जानकारों की मानें तो इन तथ्यों में कोई सचाई नहीं है।
 
दरअसल, यह बात तब सामने आई थी कि जब अमेरिका में न्यूयॉर्क के एक चिड़ियाघर में एक बाघ को कोरोना वायरस के संक्रमण की खबर सामने आई थी। इसके बाद से ही पशुप्रेमियों में दहशत फैल गई थी। इतना ही नहीं, पालतू जानवरों पर भी खतरे के बादल मंडराना शुरू हो गई थे।

इस सिलसिले में पशु चिकित्सा महाविद्यालय, महू (इंदौर) के सह प्राध्यापक डॉक्टर हेमंत कुमार मेहता ने वेबदुनिया को बताया कि जानवरों एवं पालतू पशुओं से कोरोना वायरस इंसानों में नहीं फैलता। इसके साथ ही डॉक्टर मेहता ने बताया कि कुत्ते और बिल्लियों का कोरोना इंसानों से भिन्न होता है। यह इंसानों में नहीं फैलता।
 
अत: इस बात को लेकर डरने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। हालांकि इस तरह की जानकारी सामने आने के बाद इस बात की आशंका प्रबल हो गई थी कि कहीं लोग अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ दें। हालांकि डॉक्टर मेहता ने कहा कि जब वायरस अपना प्रारूप बदलता तो यह इंसानों के माध्यम से बिल्लियों में जा सकता है। इस तरह के कुछ मामले वुहान में सामने आए हैं। दूसरी ओर पेटा की अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी के संगठन ‘पीपल फॉर एनिमल’ व ‘इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन' ने भी इस बात का खंडन किया है कि इंसानों से कुत्ते-बिल्लियों में इस वायरस का संक्रमण फैल सकता है। 
 
इंदौर में मूक पशुओं के लिए पहल : इंदौर शहर में लागू धारा-144 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश में ऑनलाइन शॉपिंग एजेंसी को घर-घर तथा फार्महाउस तक पशु-पक्षियों, मछलियों आदि के पशु आहार तथा दवाइयों के प्रदाय में छूट संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी आदेश जारी कर दिया गया है।
 
 इस आदेश के अंतर्गत जिन एजेंसियों को अनुमति प्रदान की गई है कि उनमें दवाई की दुकान में पेट केमिस्ट (9826070454) और अजय प्रोपराइटर (9425977777), पोल्ट्री दवाइयों की दुकानों में मॉडर्न ट्रेडर्स (9826654038) तथा प्रोग्रेसिव मार्केटिंग (9977214674) और पोल्ट्री दाना दुकानों में सिमरन फीड (9575284458), सिमरन फार्म (8889020202), गोदरेज एग्रोवेट (8878602800), कृति फीड (9827068535) तथा ओरियंट एग्रो (9826045030)  शामिल हैं।
 
इसी तरह केटल फीड दुकानों में गोदरेज केटल फीड (9926505814), कार्यपालन अधिकारी मप्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम (9981392618) तथा जयंत इंटरप्राइजेस (9098712070), अंडा के लिए हाईनेस पोल्ट्री फार्म (8817324509) और हेचरी हेतु शक्ति ग्रुप (9826045030) एवं फिनिक्स ग्रुप (9685043420) को अनुमति प्रदान की गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की Inside Story, 23 IAS समेत 11 जिलों के कलेक्टर क्यों बदले गए?

LIVE: सितंबर में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39%

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

"तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं": CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

अगला लेख