Daily Horoscope
✕

महाराष्ट्र में Corona के 56647 नए मामले, दिल्ली में संक्रमण रेट में आई गिरावट

Updated: रविवार, 2 मई 2021 (22:32 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 56,647 नए मामले आए तथा 669 और लोगों की मौत हो गई। 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 47,22,401 और दी गई। राज्य में 6,68,353 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक 39,81,658 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संबंधी 2,57,470 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 2,76,52,758 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

ALSO READ: पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 39,96,946 लोग घर पर क्वारंटाइन में हैं जबकि 27,735 लोग संस्थागत क्वारंटाइन में हैं, वहीं मुंबई से कोविड-19 के 3,672 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 6,56,204 हो गई। जबकि संक्रमण से 79 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 13,330 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक बयान में बताया कि मुंबई में 57,342 उपचाराधीन मरीज हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28,636 नमूनों की जांच की गई।

ALSO READ: भोपाल शहर में 10 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

संक्रमण दर 30 प्रतिशत से कम : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 20,394 नए मामले आए तथा 407 लोगों की मौत हो गई, वहीं संक्रमण दर घटकर 28.33 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक लगातार दूसरे दिन 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 11,94,946 मामले आए हैं जिनमें से 10.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से 16,966 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 71,997 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में 92,290 उपचाराधीन मरीज हैं।


 
 
बुलेटिन के मुताबिक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 49,633 खुराकें दी गईं। इनमें से 28,775 लोगों को पहली खुराक और 20,858 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 42,098 हो गई है, जो 1 दिन पहले 39,556 थी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख