सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में बढ़ा जनता कर्फ्यू, नहीं लगेगी मंडी, होटलों से होम डिलीवरी पर रोक
- यूपी में अब शुक्रवार रात्रि से मंगलवार सुबह 7 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू
- बड़ी खबर! इंदौर में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू, ग्रामीण इलाकों में सख्ती
- Motivation Tips : कोरोना वायरस और इसके डर से कैसे बचें, जानिए
- MP में नहीं थम रही संक्रमण की लहर, अब 7 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया Corona Curfew
Corona Curfew | भोपाल शहर में 10 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू
भोपाल। कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 अप्रैल से 3 मई तक लगे कोरोना कर्फ्यू को 10 मई तक बढ़ा दिया गया है। भोपाल जिला प्रशासन ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते जिले के भोपाल नगर निगम क्षेत्र एवं बैरसिया नगर पालिक क्षेत्र में लगे कोरोना कर्फ्यू को 10 मई प्रात: 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। पहले इन दोनों क्षेत्रों में 12 अप्रैल की रात 9 बजे से 3 मई की प्रात: 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए थे। (भाषा)
