Dhanteras
✕

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 536 हुई

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (13:56 IST)
पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का 1 नया मामला प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 के मामले अब बढ़कर 536 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पूर्णिया जिले के जलालगढ़ निवासी 27 वर्षीय 1 पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बिहार के 38 जिलों में से 32 जिलों में कोविड-19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं।
ALSO READ: बिहार भी करेगा अपने प्रवासी मजदूरों की वापसी, नीतीश ने दिए अधिकारियों को निर्देश
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 52, पटना में 44, नालंदा में 36, सिवान में 32, कैमूर में 31, मधुबनी में 23, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, बेगूसराय एवं औरंगाबाद में 13-13, भागलपुर एवं पश्चिम चंपारण में 11-11, कटिहार में 10, पूर्वी चंपारण में 9, सारण में 8, गया एवं सीतामढ़ी में 6-6, दरभंगा एवं अरवल में 5-5, लखीसराय, नवादा एवं जहानाबाद में 4-4, बांका एवं वैशाली में 3-3, मधेपुरा, अररिया एवं पूर्णिया में 2-2 तथा शेखपुरा, शिवहर एवं समस्तीपुर में 1-1 मामले प्रकाश में आए हैं।
ALSO READ: बिहार भी करेगा अपने प्रवासी मजदूरों की वापसी, नीतीश ने दिए अधिकारियों को निर्देश
बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 30,487 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 158 मरीज ठीक हुए हैं। गौरतलब है कि 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित 1 मरीज एवं 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी 1 मरीज की पटना एम्स में तथा 1 मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी 1 मरीज एवं 2 मई को सीतामढ़ी जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित 1 मरीज की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख