biodatamaker
✕

ठाणे में 90 साल की बुजुर्ग महिला ने जीती Corona से जंग, 7 माह का मासूम संक्रमित

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (13:46 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक 90 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे दी है और उन्हें मंगलवार यहां के सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा ठाणे जिले के मीरा भायंदर नगर में 7 महीने के बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले में मंगलवार को कोविड-19 के 121 मामले रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमितों की संख्या 1,399 हो गई है। जिले में बीमारी ने 38 लोगों की जान ली है। उसमें बताया गया है कि कल्याण डोम्बीवली में मंगलवार को आए 11 मामलों में पांच पुलिस कर्मी हैं।

कल्याण डोम्बीवली के निगम आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने मंगलवार को कहा कि इलाके में रहने वाले और मुंबई में काम करने वाले निवासियों को आठ मई से कल्याण से जाने या प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से किया गया है।

इसके अलावा एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्थानीय नगर निकाय ने नवी मुंबई के सीआईडीसीओ केंद्र को लिया है जिसे कोविड-19 के लिए उपचार केंद्र में बदला जाएगा और इसमें 1200 मरीजों को रखा जा सकता है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख