sundarkand

Corona का टीका लगवाने पर जीत सकते हैं 5000 रुपए, कॉन्टेस्ट में शामिल होने के लिए आपको करना होगा बस यह छोटा-सा काम

Updated: बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (19:17 IST)
कोरोना से जंग में वैक्सीनेशन का काम भी देश में तेजी से चल रहा है। वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। सरकार सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर वैक्सीनेशन का प्रचार कर रही है।
ALSO READ: अफवाहों से सावधान, इंदौर में Lockdown का निर्णय नहीं
कई टीकाकरण सेंटर पर वैक्सिनेशन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने वैक्सिनेशन से जुड़ा एक कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इसके जरिए टीका लगवाने लोगों को 5000 रुपए का इनाम दिया जा रहा है।

इस कॉन्टेस्ट की जानकारी MyGovIndia पोर्टल और ट्‍वीट द्वारा दी गई है। अगर आप भी कॉन्टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं पूरी प्रक्रिया। 
ALSO READ: मध्यप्रदेश सरकार खरीदेगी रेमिडीसिवर इंजेक्शन,गरीबों का मुफ्त में होगा इलाज,कोरोना की जांच और इलाज के रेट फिक्स
इस कॉन्टेस्ट में टीका लगवाने लोग या उनके घर वाले हिस्सा ले सकते हैं। आपको ऑनलाइन माध्यम से एंट्री भेजनी होगी और अगर आपकी एंट्री का चयन किया जाता है तो आपको 5000 दिए जाएंगे।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त मिल रहा है सोना, जानिए क्या है पूरा मामला
बस करना होगा यह छोटा सा काम : अगर आप कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको अपनी या परिवार के किसी सदस्य की वैक्सीन लगवाते हुए की फोटो शेयर करना होगी।
<

I am witnessing that all the people all over the country are uploading their pictures of getting vaccinated, inspiring people all over: PM @narendramodi #MannKiBaat

Share Vaccination Photos of Anyone in your Family including yourself along with a Tagline: https://t.co/7QgB5W916N

— MyGovIndia (@mygovindia) March 28, 2021 >अगर आपके घर में किसी ने वैक्सीन लगवा ली है या आपने वैक्सीन लगवा ली है तो आप ऑनलाइन माध्यम से अपनी फोटो भेज सकते हैं। इसके बाद आपका 5000 रुपए का चयन किया जा सकता है। साथ ही फोटो के साथ आपको एक टैगलाइन भी देनी होगी, जिससे पता चले कि वैक्सिनेशन का क्या महत्व है।
अधिक जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं- 
 
ऐसे ले हिस्सा : इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको Mygov वेबसाइट के जरिए कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और इस कॉन्टेस्ट के ऑप्शन में मांगी गई जानकारी भर दें और अपनी एंट्री सब्मिट कर दें। इसके बाद सरकार की ओर से बेस्ट एंट्री का चयन किया जाएगा।
 
इन्हें मिलेगा इनाम : इस कॉन्टेस्ट के जरिए हर महीने 10 एंट्री का चयन किया जाएगा। ऐसे में एंट्री सलेक्ट होने पर 5000 रुपए दिए जाएगे। यह कॉन्टेस्ट अभी 2021 में चलता रहेगा और आप 31 दिसंबर 2021 तक इसमें शामिल हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख