Hanuman Chalisa
✕

अफवाहों से सावधान, इंदौर में Lockdown का निर्णय नहीं

Updated: बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (19:18 IST)
इंदौर। Indore Coronavirus : कलेक्टर मनीषसिंह ने उन खबरों को भ्रामक बताया है जिनमें इंदौर में लॉकडाउन लगाने की बात कही जा रही है। फिलहाल इंदौर में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहता है जबकि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भी लॉकडाउन लगाने के संकेत हाल ही में दिए थे। 
ALSO READ: मध्यप्रदेश सरकार खरीदेगी रेमिडीसिवर इंजेक्शन,गरीबों का मुफ्त में होगा इलाज,कोरोना की जांच और इलाज के रेट फिक्स
दरअसल, शहर में लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच इस तरह अफवाहें भी चरम पर हैं कि शहर में लंबा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मंगलवार को शहर में 866 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। शहर में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 6000 से अधिक हो गया है।
ALSO READ: स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर 'मानवता' के मामले में शर्मसार
कलेक्टर सिंह ने शहर में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक आवश्‍यक न हो, घर से न निकलें। आने वाले समय में स्थिति नहीं संभली तो चीजें कंट्रोल से बाहर हो जाएंगी। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि वैक्‍सीनेशन से एंटीबॉडी विकसित होती है। इसके बाद यदि कोविड होगा तो उसका असर कम होगा। उन्होंने कहा कि अगर लंबे लॉकडाउन का फैसला होगा तो इस बारे में पहले बताया जाएगा।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त मिल रहा है सोना, जानिए क्या है पूरा मामला
उन्होंने कहा कि संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शहर के नागरिकों को अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं अन्य स्थानों पर नागरिकों को मास्क का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए रोको-टोको अभियान एवं स्पॉट फाइन करने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख