ramcharitmanas
✕

इंदौर के 46 निजी चिकित्सालयों में लगेगी Corona Vaccine

Updated: गुरुवार, 4 मार्च 2021 (23:17 IST)
इंदौर। इंदौर में कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) के लिए 46 निजी चिकित्सालयों में सशुल्क व्यवस्था की गई है। भारत सरकार द्वारा कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा अब आम जनता को भी उपलब्ध कराई जा रही है।
ALSO READ: ई. श्रीधरन को केरल का CM कैंडीडेट बनाने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री का U-turn, बोले- अभी फैसला नहीं
टीकाकरण की दर : निजी चिकित्सालयों में स्थापित कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर प्रति व्यक्ति 250 रुपए लिए जाएंगे। इसमें 100 रुपए सर्विस चार्ज तथा 150 रुपए वैक्सीन चार्ज शामिल है।  जिन हेल्थकेयर वर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्करों ने प्रथम डोज निजी चिकित्सालयों में लगाया है और दूसरा डोज निजी चिकित्सालयों में लगाना चाहते हैं तो उन्हें 250 रुपए का शुल्क भुगतान करना होगा। यदि वे निशुल्क डोज प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें चिन्हित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीका लगवाना होगा।
 
इंदौर में कहा-कहां लगेगा टीका : टीकाकरण के लिए जिन 46 अस्पतालों को चिह्नित किया गया है, उनमें मेडीस्क्वेयर हॉस्पिटल, विशेष हॉस्पिटल, मेडिकेयर हॉस्पिटल, डीएनएस हॉस्पिटल, आर्थोस हॉस्पिटल, अरिहंत हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, एसएनजी हॉस्पिटल, चोइथराम हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, एसएमएस एनर्जी हॉस्पिटल, शकुंतला हॉस्पिटल, आदित्य लाइफलाइन प्राइवेट लिमिटेड हॉस्पिटल, भंडारी-01 हॉस्पिटल, ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल, यूरेका हॉस्पिटल, श्री अरविंदो हॉस्पिटल, कोरल हॉस्पिटल, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, अपोलो राजश्री हॉस्पिटल, मल्टीपल हॉस्पिटल, बाम्बे हॉस्पिटल, सुयश हॉस्पिटल, सहज हॉस्पिटल, नोबल हॉस्पिटल, चोइथराम नेत्रालय, नीमा हॉस्पिटल, लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल, वर्मा यूनियन हॉस्पिटल, गुर्जर हॉस्पिटल, चमेली देवी हॉस्पिटल, केयरवेल हॉस्पिटल, किब्स हॉस्पिटल, गेटवेल हॉस्पिटल, आई साइट हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, गीता भवन हॉस्पिटल, एप्पल हॉस्पिटल, एमिनेंट हॉस्पिटल, शेल्बी हॉस्पिटल, मयूर हॉस्पिटल, मेवाड़ा हॉस्पिटल, मैक रेटिना हॉस्पिटल, सीएचएल हॉस्पिटल, सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल, एसआरजे सीबीसीसी हॉस्पिटल तथा चरक हॉस्पिटल शामिल हैं।
ALSO READ: टीके पर टिप्पणी, हाईकोर्ट ने कहा- दूसरों को बेच रहे हो, अपनों को नहीं दे रहे Vaccine
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन : टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। यह रजिस्ट्रेशन https://selfregistration.cowin.gov.in/ या MP Online अथवा आरोग्य सेतु एप या कोविन एप 2.0 पर 
कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन हेतु आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि में से कोई एक पहचान पत्र दिया जा सकता है। जिस फोटो आईडी से पंजीयन कराया गया हो, उसे ही टीकाकरण के समय टीकाकरण केन्द्र में साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख