biodatamaker
✕

दिल्ली में ओमिक्रोन के 4 नए मामले, देशभर नए कोरोना के वैरिएंट से हड़कंप

Updated: मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (12:56 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ओमिक्रोन के 4 नए मामले सामने आए हैं। इससे देशभर में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 45 हो गई।

ALSO READ: महाराष्‍ट्र में बढ़ा ओमिक्रॉन का कहर, राहुल गांधी को नहीं मिली रैली की इजाजत
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इनमें से एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 3 संदिग्ध मामले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।
 
महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वैरिएंट से दो और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये दोनों दुबई से लौटे हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटे एक व्यक्ति में भी ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
देश में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही दिखाई दे रहे हैं। दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है।  दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल भी इसके मरीज मिले हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5,784 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 252 लोगों की मौत हो गई। 7,995 लोग स्वस्थ भी हुए।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख