ganesh chaturthi

COVID-19 : रेलवे के 4.32 लाख कर्मचारियों को लग चुकी है Corona Vaccine

Updated: मंगलवार, 18 मई 2021 (00:35 IST)
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने सोमवार को कहा कि अब तक रेलवे के करीब 4.32 लाख कर्मचारियों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीका लगा है और बाकी कर्मचारियों के टीकाकरण के  लिए राज्यों पर जोर डाला जा रहा है।

कुछ दिन पहले ही सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि वे अपने कोटे के नि:शुल्क टीकों का उपयोग केवल सरकार द्वारा तय किए अग्रिम मोर्चे के कर्मियों अथवा 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों के टीकाकरण के लिए करें।
ALSO READ: DRDO की 2DG कैसे करती है Coronavirus पर वार? क्या रहेगी कीमत, जानिए सारे सवालों के जवाब
सरकार द्वारा तय की गई अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की सूची में रेलवे कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है, जिसको लेकर रेलवे यूनियन लंबे समय से शिकायत कर रही हैं। सुनीत शर्मा ने कहा, रेलवे ने अब तक करीब 4.32 लाख कर्मचारियों का टीकाकरण किया है।
ALSO READ: Coronavirus से निपटने के लिए कितना तैयार है आपका घर, जानिए 8 जरूरी बातें
बाकी बचे कर्मचारियों को कोविड-19 टीका लगाए जाने के लिए हम राज्यों के साथ संपर्क में हैं। पहला चरण 45 वर्ष एवं उस्से अधिक आयु वाले लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों एवं आरपीएफ कर्मियों जैसे अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए था। इनका टीकाकरण पूर्ण हो चुका है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
उन्होंने कहा, हम राज्यों के सपंर्क में हैं क्योंकि रेलवे आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करती है। हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस और यात्री सेवा का संचालन करते हैं। हम राज्य सरकारों पर हमारे लोगों का जल्द टीकाकरण करने का जोर डाल रहे हैं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख