Hanuman Chalisa
✕

कोरोना का कहर, महंगा पड़ा 2 ट्रक चालकों का टाइम पास, 40 लोग संक्रमित

Updated: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (18:04 IST)
अमरावती। कोरोना लॉकडाउन के दौरान कई लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। उनकी इस गलती की सजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ रही है। आंध प्रदेश विजयवाड़ा में 2 ट्रक चालकों की गलती की सजा करीब 40 लोगों को भुगतना पड़ी, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में लॉकडाउन की वजह से समय काटने के इरादे से दोस्तों और पड़ोसियों के साथ ताश खेलने के चक्कर में 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
 
कृष्णा जिले के जिलाधिकारी ए मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि विजयवाड़ा के ही एक अन्य इलाके में एक और ट्रक चालक द्वारा समय बिताने के लिए एक साथ जमा होने की वजह से 15 और लोग कोविड-19 के मरीज हो गए हैं। दोनों घटनाओं से करीब 40 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
 
उन्होंने बताया कि शहर के कृष्ण लंका इलाके में समय काटने के लिए ट्रक चालक दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मिलकर ताश खेल रहा था जबकि महिलाएं समूह बना कर तंबोला खेल रही थी। इस दौरान सामाजिक दूरी का अभाव होने की वजह से 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।
 
इम्तियाज ने बताया कि इसी तरह की घटना कर्मिका नगर में हुई। ट्रक चालक ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया जिसकी वजह से 15 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।
 
वीडियो संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं करना संक्रमण बढ़ने का कारण है। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि विजयवाड़ा में अब तक कोविड-19 के लगभग 100 मामले सामने आ चुके हैं। (भाषा)
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख