Dhanteras
✕

Corona का संकट, BSF मुख्यालय की 2 मंजिलें सील

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (17:34 IST)
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षाबल (BSF) के दिल्ली स्थित मुख्यालय की 2 मंजिलों को एक कर्मचारी के कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद सील कर दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ का 8 मंजिला मुख्यालय लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यहीं सीआरपीएफ का मुख्यालय भी है, जिसे 2 कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को सील कर दिया गया था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि बल के मुख्यालय में काम कर रहा बीएसएफ का एक हेड कांस्टेबल 3 मई की रात कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। वह एक मई को कार्यालय आया था। उन्होंने कहा कि वह दूसरी मंजिल के एक कार्यालय में काम कर रहा था। कार्यालय की पहली और दूसरी मंजिल को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पृथक-वास में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि संपर्क में आए सभी लोगों की कोविड-19 जांच कराई जाएगी। बीएसएफ के मुख्यालय में उसकी अभियान और प्रशासनिक शाखाओं के अलावा महानिदेशक (डीजी) और अन्य वरिष्ठ कमांडरों का दफ्तर है।

प्रवक्ता ने कहा कि मामला सामने आने से पहले विशेष एहतियात के तौर पर मुख्यालय को शुक्रवार शाम 4 बजे बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि हेड कांस्टेबल में बीमारी के कुछ लक्षण दिखने के बाद ऐसा किया गया था और उसे तत्काल चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि सभी मौजूद कर्मचारियों से दफ्तर खाली करा लिया गया और दफ्तर परिसर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कराई गई। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को मुख्यालय बंद था और सुरक्षाकर्मियों और नियंत्रण कक्ष के कुछ सीमित सदस्यों को छोड़कर कोई कर्मचारी नहीं था।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के नए मामले के मद्देनजर सीजीओ कॉम्प्लेक्स के समूचे ब्लॉक 10 (जहां बीएसएफ मुख्यालय स्थित है) को संक्रमण मुक्त करने का काम आज फिर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानकों के मुताबिक हेड कांस्टेबल के संपर्क में रहे लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान भी की जा रही है और सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। सीमा की निगरानी करने वाले इस अर्धसैनिक बल के कुल 54 जवान अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

डूबा देश का सबसे बड़ा बैंक और चली गई राष्ट्रपति की कुर्सी! पैराग्वे के राजनीतिक संकट की पूरी कहानी

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में AQI 450 पार, शमी का टेस्ट संन्यास

अगला लेख