kundali milan
✕

ठाणे में Covid 19 के 1949 नए मरीज, 8 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (11:04 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के 1,949 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,84,317 हो गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ए नए मामले शुक्रवार को सामने आए। इस संक्रामक रोग से 8 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6,370 हो गई है।

ALSO READ: Corona का कहर, ठाणे के 16 इलाकों में 31 तक Lockdown
उन्होंने बताया कि इस जिले में कोविड-19 से मृत्युदर 2.24 प्रतिशत है। अभी तक 2,64,590 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जिससे संक्रमण से ठीक होने की दर 93.06 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि जिले में अब भी 13,357 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में इस वैश्विक महामारी के मामले बढ़कर 47,200 हो गए हैं जबकि 1,208 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

 
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पालघर के जौहर में दभोसा में स्थित एक आश्रम स्कूल के अधीक्षक की नासिक में इलाज के दौरान संक्रमण से मौत हो गई। वे जौहर में स्थित 3 आश्रम स्कूलों के उन 79 लोगों में से एक थे, जो पिछले हफ्ते संक्रमित पाए गए थे। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख