suvichar
✕

अमेरिका में Corona का विकराल रूप, 5.40 लाख से अधिक लोगों की मौत, 2.97 करोड़ से अधिक संक्रमित

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (10:17 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 2.97 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

ALSO READ: अमेरिका में तेज हुई कोरोना के खिलाफ जंग, सीनेट ने दी 1.9 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,40,950 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 2,97,23,741 हो गई है।

 
अमेरिका का कैलीफोर्निया, न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 57,342 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 49,335 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास में इसके कारण 47,158 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 32,651 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 24,758, न्यूजर्सी में 24,103 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। मिशीगन में 16,857, मैसाचुसेट्स में 16,803 तथा जॉर्जिया में कोरोना से 18,464 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। (वार्ता)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा भाजपा विधायकों से की मुलाकात, आखिर क्‍यों हुई मुलाकात?

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

योगी सरकार के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार : CM योगी

अगला लेख