• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. कॉन्टिनेंटल फूड
  6. लाजवाब चीजी ब्रेड क्रन्च
Written By WD

लाजवाब चीजी ब्रेड क्रन्च

चीजी ब्रेड क्रन्च
सामग्री :
एक छोटा पैकेट ब्रेड, बटर, किसी हुई चीज, मैदा, दूध, व्हाइट पेपर पावडर, शक्कर, नमक जरूरतानुसार।

विधि :
सबसे पहले माइक्रोवेव डिश में बटर पिघलाएं। अब मैदा मिलाकर दो मिनट माइक्रो करें। तत्पश्चात माइक्रो से डिश बाहर निकाल कर उसमें दूध, शक्कर, नमक व व्हाइट पेपर पावडर डालकर अच्छी ‍तरह से मिला लीजिए। पुन: आधा मिनट माइक्रो करें। लीजिए व्हाइट सॉस तैयार है।

अब ब्रेड को ट्रायएंगल में काट लीजिए। माइक्रोवेव की क्रस्टी प्लेट पर बटर लगाकर ब्रेड को दो-तीन मिनट के लिए ग्रील करें। उसके बाद ब्रेड पर व्हाइट सॉस अच्छी तरह फैलाए। फिर किसी हुई चीज से अच्छी तरह कवर करें। अब पुन: दस मिनट माइक्रोवेव में रख कर चीज ब्राउन होने तक ग्रील कर लें। लीजिए नाश्ते के लिए चीजी ब्रेड क्रन्च तैयार है। घर आए मेहमानों को चाय के साथ नाश्ते में परोसें।