बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. कॉन्टिनेंटल फूड
  6. चीज मैकरोनी विथ कॉर्न सॉस
Written By WD

चीज मैकरोनी विथ कॉर्न सॉस

चीज मैकरोनी विथ कॉर्न सॉस
ND

सामग्री :
एल्बो मैकरोनी 2 कप, 1 प्याज बारीक कटा, 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस लहसुन, आधा छोटा चम्मच ओरगेनो की सूखी पत्तियां, आधा प्याला मक्का के दाने (फ्रोजेन), 2 बड़े चम्मच क्रीम चीज, 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर, 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल, कुटी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक।

विधि :
एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें, मैकरोनी डालें नमक मिलाएं। नर्म होने पर एक छन्नी में डालकर ठंडे पानी से धो लें। इसमें कुछ बूंदें तेल डालकर अलग रखें। एक भारी तली के बर्तन में जैतून का तेल डालें। गरम होने पर इसमें लहसुन, आरगेनो और कुटी मिर्च डालकर हल्की आंच पर लहसुन गुलाबी कर लें। प्याज हल्का गुलाबी होने तक पकाएं। सुनहरा न करें वर्ना सॉस का रंग गहरा हो जाएगा।

एक प्याला पानी मिलाएं। खौलने लगे तो धीमा कर दें। एक प्याला पानी में कॉर्न फ्लोर मिलाएं और धीरे-धीरे उबलते हुए पानी में मिलाएं। चलाते रहें। शोरबे को सॉस जैसा गाढ़ा होने तक पकाएं। क्रीम चीज मिलाएं, क्रीमी सफेद रंग आ जाएगा। नमक चख कर ठीक करें और अलग रखी मैकरोनी मिलाकर गरम-गरम परोसें।