बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. कॉन्टिनेंटल फूड
  6. चॉकलेट ओट्स कुकीज
Written By ND

चॉकलेट ओट्स कुकीज

- शेफ आशीष जोशी

चॉकलेट ओट्स कुकीज
बच्चे हों या बड़े, चॉकलेट सभी को पसंद आती है। सर्दियों का मौसम में कॉफी या चाय कितनी बार हो जाती है पता ही नहीं चलता। खासतौर से सुबह या शाम चाय-कॉफी हर किसी को भाती है और अगर कॉफी के साथ कुकीज हों तो...?
ND


तो चलिए आपको चॉकलेट वाली रेसिपी चॉकलेट ओट्स कुकीज की विधि बताते हैं।

सामग्री : पीला मक्खन 500 ग्राम, शक्कर 500 ग्राम, अंडे पाँच, चॉकलेट (प्लेन) 500 ग्राम, सफेद ओट्स 200 ग्राम, मैदा 750 ग्राम।
ND

विधि : मैदा को छान कर रख लें। मक्खन, अंडे और शक्कर को अच्छी तरह मिला लें। चॉकलेट या मनमाफिक फ्लेवर डाल लें और मैदा के साथ मिलाएँ। फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

अब इन्हें फ्रिज से बाहर निकालकर पसंदीदा आकार में काट लें। अब बेकिंग ट्रे में रखकर कुकीज 100-120 डिग्री सें. पर बेक कर लें।
सामान्य तापमान में कुछ देर के लिए छोड़ दें और चाय-कॉफी के साथ परोसें।