में
स्वर्ण पदक जीत चुके थे।
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2019 के सिल्वर मेडलिस्ट दीपक ने इनाम को 3-0 से मात दी। दीपक मैच के शुरुआती पलों में ही दिल्ली 2010 खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इनाम पर दबाव बनाने में कामयाब रहे।
दूसरी ओर, दीपक से 10 साल बड़े इनाम भारतीय पहलवान की फुर्ती की बराबरी नहीं कर पाये और एक भी पॉइंट हासिल करने में असफल रहे।— Olympic Khel (@OlympicKhel) August 5, 2022
Deepak Punia wins India's rd gold medal in wrestling at #B2022 beating Pakistan's Muhammad Inam in in the men's freestyle 86kg event.#IndiaAtB2022 | #Wrestling pic.twitter.com/WOZv3T8Wij
इस जीत के साथ भारत ने कुश्ती में चार और बर्मिंघम 2022 में 24 पदक जीत लिये हैं। इससे पहले, साक्षी मालिक (महिला 62 किग्रा ) और बजरंग पुनिया (पुरुष 65 किग्रा) ने स्वर्ण जीते जबकि अंशु (महिला 57 किग्रा) के खाते में रजत गया।