dharma sangrah

गुजरात दंगा, अदालत में पेश हुए अमित शाह

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (16:56 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में 2002 के भीषण राज्यव्यापी दंगों के दौरान यहां नरोदा डा पाटिया इलाके में हुए नरसंहार जिसमें भीड ने 87 लोगों को मार डाला था, से जुडे 11 अल्पसंख्यकों की हत्या के नरोदा गाम प्रकरण में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री श्रीमती माया कोडनानी की याचिका पर यहां एक विशेष अदालत की ओर से गत 12 सितंबर को जारी समन के मद्देनजर सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसके समक्ष बचाव पक्ष के गवाह के तौर पर पेश हुए और श्रीमती कोडनानी के पक्ष में गवाही देते हुए कहा कि घटना के दिन उन्होंने उन्हें विधानसभा और अस्पताल में देखा था।
 
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने विधानसभा और अस्पताल के बीच की अवधि में तथा अस्पताल के बाद नरोदा की तत्कालीन भाजपा विधायक श्रीमती कोडनानी को नहीं देखा। इससे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल यानी एसआईटी के आरोप पत्र में श्रीमती कोडनानी की इस घटना में संलिप्तता के आरोप को पूरी तरह नकारना संभव नहीं है। 
 
शाह ने कडी सुरक्षा के बीच यहां एसआईटी की विशेष अदालत के जज पीबी देसाई की अदालत में अपनी पेशी और आधे घंटे से अधिक समय की उपस्थिति के दौरान गवाही में कहा कि पेशे से महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कोडनानी जो उस समय उन्हीं की तरह विधायक थीं, घटना के दिन यानी 28 फरवरी को विधानसभा में उपस्थित थीं।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव