शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah, Swami Vivekananda, Kolkata tour
Written By
Last Modified: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (19:03 IST)

अमित शाह ने किया विवेकानंद के पैतृक घर का दौरा

Amit Shah
कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को यहां स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर का दौरा किया और उनको पुष्पांजलि अर्पित की। शाह के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो एवं एसएस अहलूवालिया थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और अन्य लोग भी थे। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ यहां बैठकों का भी कार्यक्रम है। भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि मंगलवार को वे पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, जो तृणमूल कांग्रेस की हिंसा के पीड़ित हैं। वे शहर के बुद्धिजीवियों से भी मिलेंगे। शाह बुधवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक में भी शिरकत करेंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
राजनाथ सिंह बोले, कश्मीर में हालात सुधरे हैं...