biodatamaker

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा, प्लांट की चिमनी गिरी, 30 से ज्‍यादा मजदूर दबे

Updated: शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 (00:31 IST)
Mungeli Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्लांट में चिमनी गिरने से 30 से ज्‍यादा मजदूर दब गए। खबरों के अनुसार, हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, एक पुलिसकर्मी ने भी जान गंवाई
खबरों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ इलाके में गुरुवार को एक स्मेल्टिंग प्लांट में साइलो गिरने से 30 से ज्‍यादा मजदूर दब गए। खबरों के अनुसार, हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। घायल लोगों को चिमनी के मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लांट में रखे भारी सैलो (सामान भंडारण टैंक) अचानक गिर जाने से वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।
<

#WATCH | Chhattisgarh: Silo structure of a smelting plant in Sargaon, Mungeli collapsed reportedly trapping labourers. One injured labourer has been admitted to a hospital. Police and Administration are present at the spot. Rescue operation is underway. pic.twitter.com/5uP43npwFf

— ANI (@ANI) January 9, 2025 >
घटना के लिए दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Edited By : Chetan Gour

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

अगला लेख