1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. छत्तीसगढ़
  4. 4 naxals killed in bastar encounter

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, एक पुलिसकर्मी ने भी जान गंवाई

chhatisgrah news in hindi
Chhatisgarh news in hindi : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के दौरान जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक हेड कांस्टेबल की भी जान चली गई।
 
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल नक्सल रोधी अभियान में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में गया था तभी मुठभेड़ शुरू हुई।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी थमने के बाद घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) सहित स्वचालित हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम की भी जान चली गई। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म