सम्बंधित जानकारी
- Chhattisgarh : कांकेर में सड़क दुर्घटना में 2 युवतियों समेत 5 लोगों की मौत
- छत्तीसगढ़ को मिले 15184 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, देश-विदेश के उद्योगपतियों ने की CM साय के साथ बैठक
- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया
- जिस दफ्तर में थे चपरासी, परीक्षा पास कर उसी में बन गए अधिकारी
- छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- प्रदेश में हर गरीब के पक्के मकान का सपना होगा साकार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी का शव बरामद
elephant's body: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी (Wild elephant) का शव बरामद किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र में यह शव बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि वन विभाग को सुबह के समय गीतकुंवरी क्षेत्र में हाथी का शव होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद विभाग के दल को रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाथी का शव तालाब के किनारे बरामद किया गया है जिसकी आयु लगभग 15 वर्ष है।
विभाग को आशंका है कि हाथी की मृत्यु करंट लगने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इस संबंध में अधिक जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद ही मिल सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा विस्तृच कार्यवाही की जा रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
