sawan somwar

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने ढोल बजाकर किया कांग्रेस पर बड़ा हमला

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (15:15 IST)
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक चुनावी रैली में पहले ढोल बजाया और फिर कांग्रेस पर करारा हमला किया। 
 
मोदी ने कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को कम से कम पांच साल के लिए पार्टी अध्यक्ष बनाने की चुनौती दी।
 
मोदी ने कहा कि यदि कांग्रेस (गांधी) परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को कम से कम पांच साल के लिए पार्टी अध्यक्ष बनाती है, तब उन्हें विश्वास होगा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सचमुच वहां लोकतांत्रिक प्रणाली विकसित की थी।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चार पीढ़ियों से देश पर शासन कर रही है उसे हिसाब देना चाहिए कि देश के लिए क्या किया है।
 
मोदी ने कहा कि जनता ने इस बात को ठुकरा दिया कि दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से बोलने का अधिकार सिर्फ एक परिवार को है। 
 
पहले चरण के चुनाव में मतदाताओं की जबर्दस्त भागीदारी के संबंध में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान कर छत्तीसगढ़ के बस्तर की जनता ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी सरकार का एक ही मं‍त्र 'सबका साथ, सबका विकास'। अटलजी ने छत्तीसगढ़ का सपना पूरा किया। छत्तीसगढ़ गठन में किसी का खून नहीं बहा।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

सरयू का जलस्तर घटा, लेकिन तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बरकरार

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

अगला लेख