ganesh chaturthi

धमतरी में कांग्रेस लगातार 3 बार चुनाव नहीं जीत पाई

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (17:27 IST)
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लगातार 3 बार जीतने का रिकॉर्ड नहीं बन पाया। इस चुनाव में भाजपा को जीत मिल गई है।
 
 
आंकड़े बताते हैं कि पूर्व में 14 बार हुए विधानसभा चुनाव में पहले 2 बार कांग्रेस और इसके बाद जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी जीतती आ रही है। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि कांग्रेस की चली आंधी में धमतरी सीट का यह मिथक टूट जाएगा, मगर ऐसा नहीं हो सका।
 
गुरुमुख सिंह होरा पिछले 2 बार लगातार विधायक रह चुके हैं। इस बार 15वें चुनाव में इस मिथक को तोड़कर 3री बार निर्वाचित होने की लोगों को उम्मीद थी, मगर धमतरी का इतिहास अपने आप में कायम रहा और यहां से भाजपा को जीत मिल गई। इसी तरह धमतरी जिले के सिहावा (सुरक्षित) सीट पर लगातार चौथी बार नया चेहरा विधायक बना है। सिहावा विधानसभा चुनाव में वहां के मतदाताओं ने लगातार चौथी बार अपना निर्णय नए चेहरे पर दिया है।
 
पिछले 3 चुनावों में पिंकी शिवराज शाह, अंबिका मरकाम और श्रवण मरकाम को चुनाव जिताकर विधानसभा में भेजा गया था। इस बार नए चेहरे के रूप में कांग्रेस की डॉ. लक्ष्मी ध्रुव निर्वाचित हुई हैं। इस तरह सिहावा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपनी सोच के अनुरूप हर चुनाव में नए चेहरे को मौका देते आ रहे हैं। ऐसा करते हुए उन्होंने 4 चुनाव संपन्न करा दिए हैं। (वार्ता)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया इस्तीफा

सऊदी अरब को बड़ा झटका: ड्रोन हमले के बाद दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, लाल सागर में हूतियों का कब्जा

बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी और बहुत कुछ: ब्रिक्स मेहमानों को दिए जा रहे 'गुडी बैग' में क्या-क्या है खास?

दिल्ली में ब्रिक्स महाकुंभ: जानिए 2 दिवसीय समिट का पल-पल का शेड्यूल

अगला लेख