biodatamaker

लिवाली के दम पर बढ़त में रहे बाजार, उच्चतम स्तर पर

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (17:13 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच दूरसंचार, तेल एवं गैस, ऊर्जा तथा बिजली क्षेत्र की कंपनियों में हुई लिवाली से आज घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त में रहे और डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.29 अंक यानी 0.09 प्रतिशत चढ़कर 35,962.93 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.90 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,805.45 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का 4 दिसंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।


स्वास्थ्य, पूंजीगत वस्तुओं तथा टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों की कंपनियों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव भी बनाया। वित्त समूह में भी गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल के शेयरों में सवा पांच फीसदी और यस बैंक में सवा तीन प्रतिशत की तेजी रही। एचडीएफसी के शेयर पांच प्रतिशत और विप्रो के डेढ़ फीसदी से ज्यादा गिरे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। इससे उत्साहित निवेशकों ने ऊर्जा समूह की कंपनियों में भी पैसा लगाया। सेंसेक्स 30.55 अंक की बढ़त में 35,960 अंक पर खुला। कारोबार के आरंभ में इसमें काफी उतार-चढ़ाव रहा। शुरुआती घंटे में ही इसने 35,813.85 अंक के दिवस के निचले और 36,019.02 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छू लिया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 33.29 अंक ऊपर 35,962.93 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियां हरे और 10 लाल निशान में बंद हुईं। निफ्टी 7.05 अंक चढ़कर 10,784.50 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का न्यूनतम स्तर 10,752.10 अंक और उच्चतम स्तर 10,815.75 अंक रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 13.90 अंक ऊपर 10,805.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे तथा शेष 21 के लाल निशान में बंद हुए।

मझोली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसे लगाए। बीएसई का मिडकैप 0.19 प्रतिशत चढ़कर 15,192.84 अंक पर और स्मॉलकैप 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,501.76 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,704 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,288 के शेयर लाल तथा 1,274 के हरे निशान में बंद हुए। शेष 142 कंपनियों के शेयर अंतत: अपरिवर्तित रहे।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

इंदौर में राहुल गांधी को 5 शर्तों पर आयोजन की अनुमति, जानिए क्‍या है शर्तें और किसे करना होगी पूरी?

अगला लेख